8 Sep 2026, Tue
Breaking

‘शतक’ फिल्म देखने जायेंगे CM के साथ BJP के विधायक और मंत्री : शाम 7 बजे रायपुर के मॉल में देखेंगे फिल्म, BJP के दिग्गज भी होंगे शामिल, RSS के 100 वर्ष की कहानी पर बनी है फिल्म, राज्य में TAX FREE करने की घोषणा करेंगे CM

रायपुर, 26 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सभी विधायक और मंत्री आज आरएसएस पर बनी फिल्म ‘शतक : संघ के 100 वर्ष’ फिल्म देखेंगे । मीडिया24 को मिली जानकारी के मुताबिक शाम 7 बजे जोरा मॉल, रायपुर में सभी विधायक और मंत्री के साथ बड़े नेता यह फिल्म देखेंगे । मीडिया24 को मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म देखने के बाद इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा सीएम करेंगे ।

संघर्ष, ईमानदारी और सामाजिक बदलाव : फिल्म ‘शतक’ की कहानी एक ऐसे साधारण व्यक्ति के जीवन संघर्ष पर आधारित है, जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने सिद्धांतों और ईमानदारी से समझौता नहीं करता. कहानी में सामाजिक विसंगतियों, भ्रष्टाचार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है । फिल्म का नायक व्यवस्था की कमियों के खिलाफ आवाज उठाता है और सौ कठिनाइयों ‘शतक’ का सामना करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल कायम करता है. यही प्रतीकात्मक अर्थ फिल्म के शीर्षक में भी झलकता है । निर्माताओं के अनुसार, फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाना और युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है ।

 

 

Share
पढ़ें   जहां कभी बंदूक की गोली थी पहचान, अब विकास की राह पर दौड़ता है बस्तर: विष्णु देव साय की नीति से नक्सल अंधेरा छंटा, 7 जिलों में उम्मीदों का सूरज चमका

 

 

 

 

 

You Missed