7 Jun 2026, Sun

गणेश शंकर मिश्रा को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा : सेवानिवृत्त IAS गणेश शंकर मिश्रा को बनाया गया नीति आयोग का उपाध्यक्ष, गृह ग्राम में लोगों ने मिठाई बांटी, फ़टाखे फोड़े, जश्न का माहौल, युवा बोले : “हमारे लिए प्रेरणादायक…” बुजुर्ग बोले : “गांव का मान बढ़ाया…”

रायपुर/मुरा, 26 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा की नियुक्ति तथा इस पद को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने की खबर मिलते ही उनके गृह ग्राम मुरा में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।

जारी आदेश की कॉपी

गांव के चौक-चौराहों पर लोगों ने एकत्र होकर मिश्रा की प्रशासनिक उपलब्धियों को याद किया और कहा कि गांव से निकले व्यक्ति को राज्य स्तर पर इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र का सम्मान है। बुजुर्गों ने कहा कि मिश्रा हमेशा अपने मूल गांव से जुड़े रहे हैं, इसलिए उनकी यह उपलब्धि गांव के हर परिवार की खुशी बन गई है।

 

 

स्थानीय युवाओं ने इसे प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि सार्वजनिक सेवा और परिश्रम से कोई भी व्यक्ति ऊंचाई हासिल कर सकता है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि कैबिनेट मंत्री दर्जे के साथ यह जिम्मेदारी मिलना दर्शाता है कि राज्य सरकार मिश्रा के अनुभव पर भरोसा करती है।

दिनभर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने उम्मीद जताई कि मिश्रा अपने नए दायित्व में भी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share
पढ़ें   अंतागढ़ में 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा : एक साल से विकास कार्य नहीं मिलने पर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा