रायपुर, 28 फरवरी 2025
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बिलासपुर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजकर 40 मिनट में श्री बालाजी हॉस्पिटल, मोवा पहुंचकर श्री बालाजी कैंसर अस्पताल का शुभारंभ करेंगे । इसके बाद बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा के रहंगी पहुंचकर कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए की राशि डालेंगे । सीएम इस इस कार्यक्रम के बाद रायपुर पहुंचकर शाम को इंडोर स्टेडियम, रायपुर जाकर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

किसानों को बड़ी सौगात देंगे सीएम
छत्तीसगढ़ सरकार अपने संकल्प के अनुरूप होली पर्व से पूर्व आज राज्य के अन्नदाताओं को 10 हजार 324 करोड़ रूपए की आदान सहायता उनके बैंक खातों में अंतरित करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड स्थित रहंगी खेल मैदान में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के 25 लाख 28 हजार किसानों को यह राशि जारी करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
वृहद किसान सम्मेलन एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि के वितरण का यह समारोह दोपहर 12 बजे से होगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते दिनों यह निर्णय लिया था कि किसानों को धान के मूल्य के अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त दी जाएगी। 28 फरवरी को राशि जारी होते ही छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प पूरा होने के साथ ही किसानों को होली के त्यौहार का आनंद भी दोगुना हो जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री का जिला MCB प्रवास
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर सोनहत जिले के दौरे पर रहेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 5 बजे शंकर नगर, रायपुर से प्रस्थान कर अपने गृह ग्राम पहुंचेंगे । इसके बाद सुबह 11 बजे से 3 बजे तक पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सर्विकल कैंसर के विरुद्ध HIV टीकाकरण के वर्चुअल शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद कृषक उन्नति योजना के कार्यक्रम में शामिल होंगे ।





