7 Jun 2026, Sun
Breaking

मुरा बना जन उत्सव का केंद्र : गणेश शंकर मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, क्षेत्रवासियों ने किया ऐतिहासिक अभिनंदन, गणेश शंकर मिश्रा बोले : “इस ऐतिहासिक स्वागत से भावुक हूं”

रायपुर/खरोरा/मुरा, 02 मार्च 2026

“प्रतिभा का हुआ सम्मान, क्षेत्र का बढ़ा मान” की थीम पर राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गणेश शंकर मिश्रा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम क्षेत्र में जनउत्सव का रूप लेता दिखा। पेंड्रावन स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से आरंभ हुआ यह कार्यक्रम बाइक रैली, कार काफिले, स्वागत द्वारों और जगह-जगह पुष्पवर्षा के बीच खरोरा होते हुए गृह ग्राम मुरा पहुँचा।

 

 

सैकड़ों युवाओं की बाइक रैली, दर्जनों वाहनों का लंबा काफिला और नगर में जगह-जगह उमड़ी भीड़ इस स्वागत को सामान्य कार्यक्रम से आगे ले गई। खरोरा के अटल चौक और दीनदयाल उपाध्याय चौक में माल्यार्पण के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही। कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में उनसे मिलने की होड़ देखी गई।

मिश्रा ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर सिख समाज से पारिवारिक संबंधों को याद किया तथा महामाया मंदिर में पूजा के बाद मोहरेंगा पहुँचे, जहाँ बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वागत किया।

गृह ग्राम मुरा में प्रवेश करते ही माहौल उत्सव में बदल गया। लगभग एक घंटे तक आतिशबाजी होती रही, पालक-पावड़े बिछाए ग्रामीण उनका इंतजार करते रहे और सैकड़ों महिलाओं ने माल्यार्पण कर पुष्पवर्षा की। सड़क फूलों से ढक गई थी। अपने पिता, स्वतंत्रता सेनानी पंडित लखनलाल मिश्रा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते समय वे भावुक हो उठे। ग्रामीणों ने उन्हें उनके वजन के बराबर लड्डुओं से तौलकर सम्मानित किया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बना।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. लखनलाल धीवर ने कहा कि मिश्रा जैसे संवेदनशील और जमीनी अधिकारी विरले होते हैं और नीति आयोग में उनकी नियुक्ति प्रदेश के भविष्य के लिए सकारात्मक कदम है। जिला पंचायत सदस्य सोना वर्मा ने उन्हें क्षेत्र का गौरव बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा का लाभ अब नीति निर्धारण में पूरे प्रदेश को मिलेगा।

पढ़ें   गायों की लगातार मौत पर हाईकोर्ट सख्त: बेलतरा-सुकलकारी मामले में स्वतः संज्ञान, राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

अपने संबोधन में मिश्रा ने कहा, “मैं आज अपने परिवार के बीच आया हूँ और आप सबका आशीर्वाद चाहता हूँ।” उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मिला नया दायित्व प्रदेश सेवा का अवसर है।

कार्यक्रम में आसपास के 20-25 गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र जनसमूह से भरा नजर आया। इस अवसर पर रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पंचायत खरोरा अध्यक्ष अनिल कुमार सोनी, चिचोली के पूर्व सरपंच राजकुमार ठाकुर, बिलासपुर युवा मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री यश गौरहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य सौरभ मिश्रा, सुनिता सोनी, घनश्याम चन्द्राकर, छगन यादव, सीटू भाटिया, मुकेश वर्मा, दिलराज छाबड़ा, धनसुली के पूर्व सरपंच खेमनाथ नायक, गजेंद्र वर्मा, पंचराम यादव, रश्मि वर्मा, हीरा वर्मा, भूपेंद्र सेन, बंटी चन्द्राकर, सुमित सेन, दीपक धनकर, योगेश चन्द्राकर, जोगिंदर सलूजा, भूपेंद्र सलूजा, पिन्टू छाबड़ा, अमीन खान, भरत पंसारी, मुरलीधर पंसारी, सन्नी पम्मानी, राशिद अली, लेखू सेन, सरजू साहू (पूर्व सरपंच मोहरेंगा), श्रीमती श्यामा धीवर, कृष्णा कुर्रे (उपसरपंच मोहरेंगा), अजय तिवारी, जगदेश वर्मा, मुरा उपसरपंच संतोष वर्मा, पुरुषोत्तम साहू, टीकम सोनवानी, राजेश साहू, नंद नायक, उत्तम वर्मा (सरपंच बंगोली) तथा बुद्धेश्वर खूंटे (सरपंच धनसुली) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। मंच संचालन रोशन यादव, सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत गौरखेड़ा ने किया।

Share

 

 

 

 

 

You Missed