प्रमोद कुमार
रायपुर | 1 मार्च 2026

रविवार तड़के 4.30 बजे जैसे ही फ्लैग ऑफ हुआ, रायपुर की सड़कों पर ऊर्जा और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। संस्कृति युवा संस्था और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (आईआईईएमआर) द्वारा एसके फाइनेंस व साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड के सहयोग से आयोजित एसके रायपुर मैराथन 2026 में 25 शहरों से आए 10 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया।
इस बार मैराथन का थीम फिटनेस के साथ-साथ स्वच्छता और साइबर सुरक्षा जागरूकता रहा। शहर की सड़कों पर सुबह 4 बजे से ही प्रतिभागियों की भीड़ उमड़ पड़ी। आयोजन ने रायपुर को खेल भावना और अनुशासन के उत्सव में बदल दिया।
मैराथन का फ्लैग ऑफ छत्तीसगढ़ पुलिस के आईजी बद्रीनारायण मीणा और इनकम टैक्स कमिश्नर श्रवण मीणा ने किया। कार्यक्रम में यूथ आइकन रणविजय सिंह विशेष आकर्षण रहे। उन्होंने धावकों की चीयरिंग कर उनका उत्साह बढ़ाया।
आईआईईएमआर के निदेशक मुकेश मिश्रा और एसके फाइनेंस के नेशनल बिजनेस हेड प्रशांत चौरे भी मौजूद रहे। प्रशांत चौरे ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को फिटनेस और जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं मुकेश मिश्रा ने आयोजन को रायपुर की बढ़ती फिटनेस संस्कृति का मजबूत संकेत बताया।
मैराथन मार्ग पर जगह-जगह ज़ुंबा, डांस और चीयरिंग ज़ोन बनाए गए थे। प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, जलपान केंद्र और ट्रैफिक प्रबंधन की व्यापक व्यवस्था की गई। सभी रेस निर्धारित समय में सुचारू रूप से संपन्न हुईं।
- प्रथम: अजीत बेंदे (1:08:18)
- द्वितीय: पुकेश्वर लाल (1:08:20)
- तृतीय: विकास बिश्ने (1:11:35)
- प्रथम: चंद्रिका यादव (1:28:02)
- द्वितीय: भीमेश्वरी ठाकुर (1:31:05)
- तृतीय: रुक्मिणी साहू (1:44:25)
- प्रथम: मनीष पाथे (00:33:13)
- द्वितीय: लिलेश्वर (00:33:15)
- तृतीय: साहिल कुमार (00:35:43)
- प्रथम: बेदोमति यादव (00:45:36)
- द्वितीय: लक्ष्मी (00:46:08)
- तृतीय: लक्ष्मी (00:47:52)
आयोजकों ने विश्वास जताया कि एसके रायपुर मैराथन आने वाले वर्षों में फिटनेस, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता को जन-आंदोलन का रूप देगा। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि रायपुर केवल आयोजनों का शहर नहीं, बल्कि स्वस्थ और जागरूक समाज की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता शहर है।





