21 Jul 2026, Tue

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा करेंगे पदभार ग्रहण…बीजेपी और कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी करेंगे नामांकन दाखिल…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

रायपुर, 05 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे । बीजेपी कार्यालय से राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा के नामांकन रैली में शामिल होने विधानसभा भवन जायेंगे और लक्ष्मी वर्मा के नामांकन में शामिल होंगे । इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण में शामिल होंगे ।

छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण

 

 

छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा आज पदभार ग्रहण करेंगे।  पदभार ग्रहण के समय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे । राज्य नीति आयोग के नवा रायपुर स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण होगा । आपको बताते चलें कि रिटायर्ड आईएएस गणेश शंकर मिश्रा को कैबिनेट का दर्जा मिला है ।

राज्यसभा उम्मीदवार करेंगे नामांकन दाखिल

भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा उम्मीदवार फुलोदेवी नेताम आज नामांकन दाखिल करेंगी । बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय के साथ कई कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक शामिल रहेंगे । वहीं कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे ।

Share
पढ़ें   वनवासियों के सम्मान में फिर शुरू हुई चरण पादुका योजना: दुर्ग में मुख्यमंत्री साय ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को पहनाई चप्पल, कहा– मोदी की गारंटी निभाई, अब हर कदम पर साथ सरकार