7 Mar 2026, Sat
Breaking

भाजपा पार्षद डॉ. अनामिका सिंह ने कराई फिल्म स्क्रीनिंग: 250 छात्राओं को दिखी ‘The Kerala Story 2’

रायपुर, 06 मार्च 2026/ भाजपा पार्षद और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनामिका सिंह की पहल पर राजधानी रायपुर में लगभग 250 छात्राओं के लिए फिल्म ‘The Kerala Story 2’ की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को मानव तस्करी और धर्मांतरण जैसे संवेदनशील विषयों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुई। इस दौरान रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और उन्होंने इस पहल की सराहना की। विधायक मोतीलाल साहू ने छात्राओं को वर्तमान समय में सजग और सतर्क रहने की सलाह दी।

डॉ. अनामिका सिंह ने कहा कि फिल्में समाज का दर्पण होती हैं और समाज में घटित होने वाली घटनाओं को सामने लाने का माध्यम बनती हैं। उन्होंने छात्राओं से फिल्म देखने के बाद इन विषयों पर खुलकर चर्चा करने और अपनी समझ विकसित करने की बात कही।

कार्यक्रम में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और जागरूकता के लिए इस तरह के प्रयास लगातार होने चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी, संतोष सिंह, भैरवी वैष्णव सहित कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share
पढ़ें   रायगढ़: तमनार पुलिस ने मिलूपारा में पकड़ा 100 लीटर अवैध महुआ शराब, आरोपी को आबकारी एक्ट में भेजा गया जेल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed