7 Mar 2026, Sat
Breaking

Aaj Ka Rashifal 7 March: 6 राशियों की बदलेगी किस्मत, कई लोगों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव

राशिफल डेस्क

नई दिल्ली, 07 मार्च 2026ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार 7 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार आज चंद्रमा तुला राशि के चित्रा नक्षत्र में स्थित हैं, जिसे प्रभावशाली और शुभ नक्षत्र माना जाता है। इस दौरान सोच में परिपक्वता आती है और कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, जबकि सूर्य, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में हैं। वहीं शुक्र और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि
आज का दिन आनंददायक रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है और व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां बेहतर होंगी। काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि
शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा है और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि
विद्यार्थियों, लेखकों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। व्यापार में लाभ होगा और प्रेम-संतान की स्थिति में सुधार रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि
आज सावधानी बरतने की जरूरत है। जोखिम भरा समय चल रहा है, इसलिए किसी भी बड़े फैसले से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन नौकरी और व्यापार में चुनौतियां आ सकती हैं। संयम से काम लें और लाल वस्तु पास रखें।

पढ़ें   CM भूपेश बघेल का एलान, वीडियो : विशेष पिछड़ी जनजातियों के शिक्षित युवाओं को मिलेगी नौकरी, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में 9623 युवाओं की होगी भर्ती

सिंह राशि
पराक्रम में वृद्धि होगी और नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। हालांकि स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। सूर्य को जल चढ़ाना और काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि
धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। शत्रुओं के बावजूद आपका प्रभाव बना रहेगा। नौकरी और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

तुला राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और कार्यों में सफलता मिल सकती है। हालांकि मानसिक उलझन और निर्णय लेने में असमंजस बना रह सकता है। विद्यार्थी भी थोड़े परेशान रह सकते हैं। नीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव और खर्च बढ़ सकते हैं। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

धनु राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम-संतान के मामलों में थोड़ी सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा, लेकिन अभी नया काम शुरू करने से बचें। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि
धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश से बचें। मुख रोग की संभावना है और वाणी पर संयम रखना जरूरी है। जुआ, सट्टा या लॉटरी से दूर रहें। हालांकि कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और मुश्किलों से बाहर निकलने के संकेत हैं। मानसिक और शारीरिक दबाव बना रह सकता है, लेकिन व्यापार और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। सफेद वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

पढ़ें   Korba Breaking: दीपका थाना में पदस्थ ASI परमेश्वर राठौर और प्रधान आरक्षक योगेश रात्रे सस्पेंड..SP ने जारी किया आदेश...

मीन राशि
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है और चारों ओर दबाव महसूस होगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। मां काली को सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ रहेगा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed