प्रमोद कुमार
रायपुर, 12 मार्च 2026: भारत का चौथा सबसे बड़ा सहकारी बैंक टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड 24,500 करोड़ रुपये से अधिक के व्यवसायिक आकार के साथ अब छत्तीसगढ़ के रायपुर में अपनी पहली शाखा खोलने जा रहा है। यह कदम बैंक के देशभर विस्तार और मध्य भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में अहम पहल है।

रायपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बैंक के अध्यक्ष शरद गांगल, उपाध्यक्ष वैभव सिंगवी और व्यवस्थापकीय संचालक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निखिल आरेकर ने विस्तार योजनाओं और शाखा के शुभारंभ के बारे में जानकारी दी।
रायपुर शाखा का औपचारिक उद्घाटन 13 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में किया जाएगा।
टीजेएसबी बैंक पिछले पांच दशकों में महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में 160 से अधिक शाखाओं के माध्यम से मजबूत उपस्थिति दर्ज कर चुका है। रायपुर शाखा के साथ बैंक छठे राज्य में प्रवेश करेगा।
बैंक की वित्तीय स्थिति भी मजबूत है: ग्रॉस एनपीए 3.59% और नेट एनपीए 0% है, पूंजी पर्याप्तता अनुपात (CRAR) लगभग 17.48% है। डिजिटल बैंकिंग में अग्रणी होने के साथ ही टीजेएसबी बैंक भारत का पहला सहकारी बैंक है जिसने UPI/BHIM पर सेवाएँ शुरू की हैं और अपने डोमेन को “bank.in” में माइग्रेट किया।
इसके अलावा, बैंक सरकारी बैंकिंग कार्य, विदेशी मुद्रा सेवाएँ और एमएसएमई एवं कॉरपोरेट बैंकिंग सेवाएँ भी प्रदान करता है। CRISIL ने बैंक को “A1” रेटिंग प्रदान की है।
टीजेएसबी बैंक के CEO निखिल आरेकर ने कहा, “रायपुर मध्य भारत का उभरता हुआ आर्थिक केंद्र है। हम अपने मजबूत प्रशासनिक ढांचे और वित्तीय स्थिरता के साथ व्यक्तिगत ग्राहकों, उद्यमियों और MSME क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
बैंक का लक्ष्य जयपुर, राजस्थान में भी नई शाखा खोलकर विस्तार को और मजबूत करना है।
टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड 1972 में स्थापित हुआ और आज रिटेल बैंकिंग, MSME एवं कॉर्पोरेट बैंकिंग, होम लोन, गोल्ड लोन और डिजिटल बैंकिंग समाधान सहित विविध वित्तीय सेवाएँ प्रदान करता है।
सिद्धांत: “भरोसे का बैंक, भविष्य का बैंक” – देशभर में ग्राहक केंद्रित सेवाओं के साथ विस्तार जारी।





