प्रमोद कुमार
रायपुर, 14 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज शनिवार को बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे बिलासपुर के तखतपुर विकासखंड स्थित लाखासार गौधाम पहुंचकर गौपूजा, निरीक्षण और ग्रामीणों से चर्चा करेंगे तथा “गौधाम योजना शुभारंभ समारोह एवं पशुपालक सम्मेलन” में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर से रवाना होकर हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां लाखासार गौधाम में गौधाम व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों और पशुपालकों से संवाद करेंगे।
दोपहर करीब 2:55 बजे वे बिलासपुर स्थित Guru Ghasidas Central University के प्रेक्षागार में आयोजित गौधाम योजना शुभारंभ समारोह और पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश में गौवंश संरक्षण और पशुपालन को बढ़ावा देने से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री बिलासपुर से वापस नवा रायपुर लौटेंगे। शाम 5:45 बजे वे नवा रायपुर स्थित Adivasi Research and Training Institute में आयोजित “आदि परब 2026” कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां जनजातीय संस्कृति, परंपरा और कला का प्रदर्शन किया जाएगा।
रात्रि 7:10 बजे मुख्यमंत्री पुनः अपने निवास लौटेंगे।





