16 Mar 2026, Mon
Breaking

दुर्ग में युवाओं ने पंडित लखनलाल मिश्र को किया याद, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

दुर्ग, 16 मार्च 2026
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित लखनलाल मिश्र की पुण्यस्मृति में दुर्ग शहर में युवाओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। दुर्ग सर्किट हाउस के समीप स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर लगभग 35 युवाओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके राष्ट्रसेवा व त्याग को याद किया।

इस दौरान युवाओं ने “पंडित लखनलाल मिश्र अमर रहें” और “भारत माता की जय” के उद्घोष लगाए। उपस्थित युवाओं ने कहा कि पंडित लखनलाल मिश्र का जीवन देशभक्ति, समर्पण और समाजसेवा की प्रेरणा देता है, जिसे नई पीढ़ी को अपनाने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर सृजन, ध्रुव, नागेश, अमन, अनिल, आयुष, निखिल, सुमित साहू, योगी, शाश्वत, समृद्ध द्विवेदी सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय ने आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन और विक्रय पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश, महुआ संग्राहकों की आय वृद्धि के लिए अन्य राज्यों की महुआ नीति का अध्ययन करने के भी दिये आदेश

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed