प्रमोद कुमार
रायपुर, 18 मार्च 2026: राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में सेप्टिक टैंक की सफाई करते समय तीन मजदूरों की मौत की घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को राज्य अनुश्रवण समिति की बैठक की। यह समिति लगभग सात वर्षों बाद हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अब सेप्टिक टैंक की सफाई से पहले नगर निगम की परमिशन लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा केवल प्रशिक्षित सफाईकर्मी ही अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करके सफाई करेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यह नियम कड़ाई से लागू हो।
घटना के विवरण के अनुसार, मंगलवार रात पचपेड़ी नाका स्थित अस्पताल में तीन सफाईकर्मी सेप्टिक टैंक साफ करने उतरे थे। हादसे के बाद उनके परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और हंगामे के बाद शवों को एंबुलेंस के माध्यम से मोर्चयुरी पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री साय ने इस हादसे को गंभीर मानते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमों का पालन पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाएगा।





