19 Mar 2026, Thu
Breaking

‘सरके चुनर’ पर एक्शन मोड में NCW: गाने को बताया आपत्तिजनक, कलाकारों और मेकर्स को पेश होने के आदेश

मनोरंजन डेस्क

नई दिल्ली, 19 मार्च 2026/ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए नोरा फतेही, संजय दत्त, रकीब आलम, वेंकट के. नारायण और किरण कुमार को समन जारी किया है।

आयोग ने इन सभी को 24 मार्च को दोपहर 12:30 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ पेश होने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अनुपस्थित रहने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

गाने पर गंभीर आरोप

NCW के अनुसार, पहली नजर में यह गाना यौन उत्तेजक और आपत्तिजनक प्रतीत होता है। आयोग का मानना है कि यह भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट और POCSO Act के प्रावधानों का उल्लंघन कर सकता है।

NHRC ने भी भेजा नोटिस

इसी मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी सख्ती दिखाते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गूगल इंडिया को नोटिस जारी किया है।

बढ़ते विवाद के बीच हटाया गया गाना

विवाद बढ़ने के बाद फिल्म के निर्माताओं ने ‘सरके चुनर’ गाने को यूट्यूब से हटा दिया है। यह गाना फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं, जबकि संगीत अर्जुन जन्या ने तैयार किया है। विवाद के चलते फिल्म और उससे जुड़े कलाकारों को सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दंतेवाड़ा और बीजापुर का दौरा : मां दंतेश्वरी मंदिर में करेंगे दर्शन; विभिन्न विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, तेंदूपत्ता बोनस वितरण और युवा संवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगे; जानिए पूरा कार्यक्रम..

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed