6 Jun 2026, Sat
Breaking

नौकरी की तलाश खत्म: 23 मार्च को रायपुर में रोजगार मेला, 8वीं पास से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

सतीश शर्मा

रायपुर, 21 मार्च 2026/ Raipur में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। निजी क्षेत्र की कंपनी Vodafone Idea Limited द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

 

 

इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी भर्ती होगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय पर कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का बेहतर अवसर साबित हो सकता है।

Share
पढ़ें   नक्सलवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ऑपरेशन में 31 नक्सली ढेर, अमित शाह बोले– 2026 तक नक्सलमुक्त भारत हमारा संकल्प, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को किया सलाम

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed