सतीश शर्मा
रायपुर/दिल्ली, 25 मार्च 2026। घरेलू गैस (LPG) उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और अन्य गैस कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। इसका उद्देश्य कालाबाजारी रोकना और वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।

नए नियमों के अनुसार:
- सिंगल बॉटल कनेक्शन (SBC) वाले उपभोक्ता अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे।
- जिनके पास दो सिलेंडर वाला कनेक्शन है, उन्हें 35 दिन का अंतराल रखना होगा।
- उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन लेने वालों को अगली रिफिल के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा।
गैस कंपनियों ने यह कदम उपभोक्ताओं को पर्याप्त समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने और कालाबाजारी को रोकने के लिए उठाया है।
विशेष जानकारी:
- यह बदलाव 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडरों पर लागू होगा।
- उपभोक्ता अपने मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।
इससे पहले, यह समय सीमा सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन, दो सिलेंडर वाले कनेक्शन के लिए 25 दिन, और उज्ज्वला योजना के तहत 45 दिन थी। नए नियम के साथ, उपभोक्ताओं को अब समय सीमा का ध्यान रखना जरूरी है।
छत्तीसगढ़ और पूरे देश में गैस उपभोक्ताओं के लिए यह बदलाव गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि इससे वितरण प्रक्रिया और कालाबाजारी पर नियंत्रण मिलेगा।



