6 Jun 2026, Sat

रायपुर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का नया अध्याय : मेयर मीनल चौबे ने 11 इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी, स्वच्छता अभियान को मिला जोर

सतीश शर्मा

रायपुर, 25 मार्च 2026: राजधानी रायपुर की कचरा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर पालिक निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। महापौर मीनल चौबे ने आज नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के सामने 11 नए इलेक्ट्रॉनिक कचरा वाहन को हरी झंडी दिखाकर वार्डों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए रवाना किया।

यह पहल भारत सरकार द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत की गई है, जिसमें नागरिकों और संस्थानों के लिए गीला, सूखा, सेनेटरी और स्पेशल केयर वेस्ट को अलग-अलग वर्गों में पृथक्करण करना अनिवार्य किया गया है।

 

 

इस अवसर पर सभापति सूर्यकांत राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्य सर्व महेन्द्र सोडियार, मनोज वर्मा, अवतार भारती, बागल भोलाराम साहू, अमर गिदवानी, नंदकिशोर साहू, खेम कुमार सेन, संजना संतोष हियाल, सरिता आकाश दुबे, सुमन अशोक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम का यह कदम राजधानी शहर में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए इलेक्ट्रॉनिक वाहन पर्यावरण के अनुकूल हैं और डोर टू डोर कचरा संग्रहण प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाएंगे।

इस कार्यक्रम से रायपुर नगर निगम का संदेश स्पष्ट है: “स्वच्छ शहर, स्वस्थ नागरिक”, और नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करके इस पहल में सहयोग दें।

TAGS: रायपुर, छत्तीसगढ़, मेयर मीनल चौबे, कचरा संग्रहण, इलेक्ट्रॉनिक वाहन


Share
पढ़ें   वक्फ कानून पर बड़ा बयान: CM विष्णुदेव साय ने कहा– मुसलमानों के हक में है नया अधिनियम, मोदी सरकार की नीयत साफ, पिछड़े वर्ग को मिलेगा सीधा फायदा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.