6 Sep 2026, Sun
Breaking

कसडोल BMO के छुट्टी में जाने पर डॉ. वंदना भेलें को मिला प्रभार, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा विस्तार

बलौदाबाजार, 27 मार्च 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कसडोल खंड चिकित्सा अधिकारी में अस्थायी प्रभार परिवर्तन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविशंकर अजगले 01 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक अर्जित अवकाश पर रहेंगे। उनके अवकाश अवधि के दौरान डॉ. वंदना भेलें (चिकित्सा विशेषज्ञ, स्त्रीरोग), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल को खंड चिकित्सा अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है।

 

 

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि डॉ. रविशंकर अजगले अपने समस्त कार्यभार डॉ. वंदना भेलें को विधिवत हस्तांतरित करेंगे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से जारी रह सके।

यह आदेश 01 अप्रैल 2026 से प्रभावशील होगा।

Share
पढ़ें   केदार कश्यप ने CM साय का जताया आभार: बस्तर फाइटर्स भर्ती में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, 5,800 रोजगार के अवसर

 

 

 

 

 

You Missed