6 Jun 2026, Sat

नारायणपुर में मंत्री केदार कश्यप का जनदर्शन: समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, राम नवमी पर मंदिरों में किया पूजन

मीडिया 24 डेस्क

नारायणपुर, 27 मार्च 2026/ नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में उन्होंने सर्किट हाउस में जनदर्शन आयोजित कर आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों से भेंट-मुलाकात की।

जनदर्शन के दौरान विभिन्न गांवों और वार्डों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री कश्यप ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लोगों को राहत पहुंचाना शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

 

इसके बाद राम नवमी के पावन अवसर पर मंत्री कश्यप नगर के श्री राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इसके पश्चात मंत्री शीतला मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता शीतला के दर्शन किए। इस दौरान वे ढोल और पारंपरिक तोड़ी बाजा बजाते हुए भी नजर आए, जिससे माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया। मंत्री के इस भक्तिमय रूप को देखकर उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। मंत्री कश्यप ने सभी को राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में निरंतर विकास और खुशहाली की कामना की।

Share
पढ़ें   बस्तर ओलंपिक 2024: बस्तर संभाग के सभी जिलों और विकासखण्डों में खेल प्रतियोगिताओं की तिथियों की घोषणा, 6 नवंबर से 26 नवंबर तक विभिन्न स्टेडियमों में होंगे आयोजन

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.