सतीश शर्मा
रायपुर, 29 मार्च 2026

माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च 2026 (रविवार) को सूरजपुर और बिलासपुर जिले में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से संवाद करेंगे। 12:45 बजे वे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर द्वारा सूरजपुर के पुलिस लाइन हेलीपेड पर पहुंचेगे।
सूरजपुर में मुख्यमंत्री सर्किट हाउस तिलसीवा का अवलोकन करेंगे और भारत माता कर्मा चौक पहुंचकर भक्त माता कर्मा पूजन एवं माल्यार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे रिंग रोड न्यू बस स्टैंड में आयोजित प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे।
दोपहर में मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा इंदिरा सेतु कुदुदण्ड में अटल परिसर एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।
रात 7:40 बजे वे राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में स्व. लखौराम अग्रवाल टी-20 ड्यूज बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इसके बाद बिलासा देवी कैवट एयरपोर्ट पर नाईट लैण्डिंग व डिपार्चर शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न होगा।
रात्रि 9:45 बजे मुख्यमंत्री रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे। इस दौरे के दौरान वे विकास, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर जनसम्पर्क और उत्साह बढ़ाएंगे।



