6 Jun 2026, Sat
Breaking

माओवादी मोर्चे को बड़ा झटका: स्टेट कमेटी सदस्य सोमन्ना ने डेडलाइन से ठीक पहले किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों के हाथ लगी बड़ी सफलता

सतीश शर्मा

रायपुर/आंध्र प्रदेश, 30 मार्च 2026: छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से माओवादी संगठन के लिए बड़ी चेतावनी भरी खबर सामने आई है। सुरक्षा बलों की लगातार चल रही कार्रवाइयों के बीच माओवादी मोर्चे को बड़ा झटका लगा है।

सूत्रों के अनुसार, माओवादी स्टेट कमेटी सदस्य चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने विजयवाड़ा में डेडलाइन खत्म होने से ठीक पहले आत्मसमर्पण कर दिया। सोमन्ना AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) राज्य समिति का प्रमुख सदस्य होने के साथ-साथ केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रहा है।

 

 

विशेषज्ञों का कहना है कि शीर्ष माओवादी नेताओं गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद इस क्षेत्र में माओवादी संगठन की बागडोर सोमन्ना के पास थी। उसके आत्मसमर्पण को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। इस डेडलाइन से पहले उच्च पदाधिकारी का आत्मसमर्पण इस अभियान की सफलता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


Share
पढ़ें   कान्स में चमकी बस्तर की मिट्टी: ‘आरजे बस्तर’ ने आदिवासी युवती के संघर्ष को दुनिया के सामने दमदार अंदाज में पेश किया

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed