दंतेवाड़ा, 31 मार्च 2026/ केंद्र सरकार द्वारा नक्सली खात्मे की निर्धारित समय सीमा के अंतिम दिन दंतेवाड़ा में बड़ा सफलता मिली। बस्तर आईजी सुंदरराज पी., डीआईजी सीआरपीएफ राकेश और कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की उपस्थिति में 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य सोमें कड़ती प्रमुख रूप से शामिल हैं। सोमें कड़ती बीजापुर जिले के मिरतुर थाना अंतर्गत चेरली की निवासी हैं और उनके ऊपर राज्य सरकार ने 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।
इसी क्रम में लखमा पोयाम, भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, बीजापुर जिले के मिरतुर थाना अंतर्गत बेचापाल के निवासी हैं, और उनके ऊपर 1 लाख रुपए का इनाम था।
इसके अलावा, सरिता पोडियाम, भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य, जांगला थाना के हिंगुम की निवासी, और जोगी कलमू, बासागुडा थाना के नेंड्रा की निवासी, ने भी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की।
गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य मोटी ओयाम, पीडिया की निवासी, ने भी आत्मसमर्पण किया। इनके ऊपर भी 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली अब मुख्यधारा में शामिल होकर नए जीवन की ओर बढ़ चले हैं।



