7 Jun 2026, Sun
Breaking

रायपुर में सनसनीखेज डबल मर्डर: पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

सतीश शर्मा

रायपुर, 01 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी में दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की वारदात सामने आई है। विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी ही पत्नी और सौतेली बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी गुलाब साहू ने मंगलवार सुबह करीब 7 बजे पारिवारिक विवाद और चरित्र शंका के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गुलाब साहू ने करीब चार साल पहले लता साहू से दूसरी शादी की थी। लता की 22 वर्षीय बेटी चित्रा उसकी पहली शादी से थी।

 

 

जानकारी के मुताबिक, चित्रा का किसी युवक के साथ आना-जाना था, जिसे लेकर आरोपी अक्सर नाराज रहता था। इसी बात को लेकर घर में लगातार विवाद होता था। मंगलवार सुबह भी इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई।

गुस्से में आकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से पहले सौतेली बेटी चित्रा पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। जब पत्नी लता बीच-बचाव करने आई तो उसे भी मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

इस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Share
पढ़ें   यूको बैंक के स्थापना दिवस पर श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल का बड़ा सामाजिक सरोकार, 150 से अधिक लोगों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.