6 Jun 2026, Sat

छत्तीसगढ़ के शहरों को बड़ी सौगात: डिप्टी CM अरुण साव की पहल पर 15वें वित्त आयोग से 404 करोड़ मंजूर, पेयजल और सफाई पर होगा बड़ा काम

सतीश शर्मा

रायपुर, 2 अप्रैल 2026।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के आखिरी 48 घंटों में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मिशन मोड में काम करते हुए छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग की 404 करोड़ 66 लाख रुपये की बड़ी राशि हासिल कर ली। इस उपलब्धि के पीछे उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश, सतत मॉनिटरिंग और केंद्र सरकार के साथ मजबूत समन्वय को अहम माना जा रहा है।

दरअसल, 30 मार्च को राज्य को 202 करोड़ 33 लाख रुपये की पहली किश्त प्राप्त हुई। निर्देश मिलते ही विभाग ने बिना देरी किए यह राशि कोषालय से निकालकर सभी नगरीय निकायों को ट्रांसफर कर दी। साथ ही अगली किश्त के लिए जरूरी ‘ग्रांट ट्रांसफर सर्टिफिकेट’ (GTC) रिकॉर्ड समय में तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया गया।

 

 

इस तेज कार्रवाई का नतीजा यह रहा कि मात्र कुछ घंटों के भीतर ही छत्तीसगढ़ को दूसरी किश्त के रूप में फिर 202 करोड़ 33 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई। इस तरह सिर्फ 48 घंटों में कुल 404 करोड़ 66 लाख रुपये राज्य को प्राप्त हुए।

24 घंटे में पूरी हुई बड़ी प्रक्रिया
विभागीय अधिकारियों ने दिन-रात काम करते हुए महज 24 घंटे में राशि आहरण, निकायों को हस्तांतरण और GTC तैयार कर भेजने जैसी जटिल प्रक्रियाएं पूरी कर लीं।

केंद्र के साथ बेहतर समन्वय का मिला फायदा
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के साथ बेहतर तालमेल के चलते दूसरी किश्त की स्वीकृति भी बिना देरी के मिल गई।

शहरों में विकास को मिलेगी गति
इस बड़ी राशि से अब राज्य के नगरीय निकायों में विकास कार्यों, पेयजल व्यवस्था और स्वच्छता सुविधाओं को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मौसम का करवट: लू से राहत की उम्मीद, तेज बारिश, गरज-चमक और ओलावृष्टि की चेतावनी, 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.