सतीश शर्मा
बलौदा बाजार, 03 अप्रैल 2026/ गुरुवार को श्री सीमेंट एवं श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। बलौदा बाजार स्थित ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर में आयोजित इस शिविर में 220 से अधिक लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

शिविर के दौरान मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन सहित अन्य जरूरी जांचें निःशुल्क की गईं। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित परामर्श और उपचार संबंधी जानकारी दी।
शिविर में डॉ. संजय अग्रवाल (एमडी, डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) ने पेट, लीवर और पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों पर मार्गदर्शन दिया। वहीं डॉ. रंजन पटेल (एमडी, डीएम पल्मोनोलॉजी) ने फेफड़ों और श्वसन तंत्र की समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. संतोष कुमार, नरेन्द्र कश्यप सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।



