सतीश शर्मा
रायपुर, 05 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को जशपुर जिले के कुनकुरी दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर में रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर सीधे कुनकुरी पहुंचेंगे, जहां वे सलियाटोली स्टेडियम में आयोजित प्रभु श्री रामकथा में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा पुलिस ग्राउंड हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 1:00 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2:20 बजे कुनकुरी हेलीपेड पहुंचेंगे।
कुनकुरी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 2:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर कुछ समय के लिए विश्राम करेंगे। इसके पश्चात 3:00 बजे सलियाटोली स्टेडियम पहुंचकर प्रभु श्री रामकथा रसपान कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री 4:40 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और 4:45 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 6:05 बजे रायपुर आगमन के बाद 6:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर दिनभर के कार्यक्रम का समापन करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जशपुर जिले में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और रामकथा कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।



