इंदौर, 11अप्रैल 2026। ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए डॉ. अतुल मलिकराम को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.ए. वासनिक की अनुशंसा पर की गई है।

जारी आदेश में डॉ. मलिकराम के सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण, सक्रियता और रणनीतिक कौशल को नियुक्ति का मुख्य आधार बताया गया है। यह संगठन केंद्र सरकार के एससी आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है और वंचित, पिछड़े तथा अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि नेतृत्व का असली अर्थ केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज को मजबूती देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के माध्यम से प्रदेश में समान अवसर और सम्मान पर आधारित समाज के निर्माण की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे।
डॉ. मलिकराम देश के जाने-माने राजनीतिक रणनीतिकार, लेखक और पीआर सलाहकार हैं। दो दशकों से अधिक समय से वे मध्य प्रदेश सहित हिंदी भाषी राज्यों की राजनीति पर गहरी पकड़ रखते हैं। वर्ष 1999 में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने 2006 में PR 24×7 की स्थापना की और कई अहम राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक भविष्यवाणी कर अपनी पहचान बनाई।
सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। इंदौर में ‘कैफे भड़ास’ जैसे अनूठे एंगर मैनेजमेंट केंद्र की स्थापना और ‘बीइंग रिस्पॉन्सिबल’ एनजीओ के माध्यम से बुजुर्गों की सेवा उनके कार्यों में शामिल है। उन्हें कैलिफोर्निया पब्लिक यूनिवर्सिटी, यूएसए से मानद डॉक्टरेट और गॉडफ्रे फिलिप्स रेड एंड व्हाइट गोल्ड अवार्ड जैसे सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं।
इस नियुक्ति से उम्मीद जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश में सामाजिक सशक्तिकरण के अभियानों को नई ऊर्जा और रणनीतिक दिशा मिलेगी।



