6 Sep 2026, Sun
Breaking

RAIPUR में महिला आरक्षक की फांसी के फंदे से लटकते मिली लाश : कमरे में लटकी मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में

रायपुर, 12 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस क्वार्टर में एक महिला पुलिसकर्मी की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी का शव फांसी के फंदे से लटकती मिली है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला पुलिसकर्मी की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिली है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है और सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और महिला की पहचान की जा रही है, हालांकि महिला ने किस वजह से आत्महत्या की है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Share
पढ़ें   बड़ा प्रशासनिक फेलरबदल : आईजी से लेकर एसपी तक बड़ा फेरबदल, छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में 24 अफसरों के तबादले, कई जिलों के पुलिस कप्तान बदलें

 

 

 

 

 

You Missed