सतीश शर्मा
रायपुर, 13 अप्रैल 2026। सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी वारी एनर्जी ने राजधानी रायपुर के करेंसी टॉवर में अपने नए फ्रैंचाइज़ी स्टोर और सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का शुभारंभ किया। यह सेंटर आर.आर. यूनिट्रेड के सहयोग से शुरू किया गया है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छ, सुलभ और सतत ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नए सोलर एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से आम नागरिक अब सोलर ऊर्जा से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे। यहां सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, लागत, फायदे और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जिससे लोगों को सोलर अपनाने में आसानी होगी।
सरकार की पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत करीब 1 लाख 8 हजार रुपए तक की सब्सिडी भी दी जा रही है, जिससे आम लोगों को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। यह पहल न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती देती है।
चैनल पार्टनर राकेश गोयल ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थान करेंसी टॉवर में स्थित इस सेंटर के जरिए लोग आसानी से सोलर से जुड़ी पूरी जानकारी और सेवाएं एक ही जगह पर प्राप्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम में प्रवीण अग्रवाल, रीति गोयल, वैभव अग्रवाल और कंपनी के छत्तीसगढ़ सेल्स मैनेजर प्रसन्ना चंद्राकर सहित प्रबंधन टीम के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह नया सेंटर रायपुर में सौर ऊर्जा के विस्तार और हरित भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।



