सतीश शर्मा
रायपुर, 14 अप्रैल 2026/ डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर जनसमुदाय को संबोधित करेंगे और सामाजिक समरसता का संदेश देंगे।

दोपहर 01:00 बजे
मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान।
दोपहर 01:10 बजे
सेक्टर-2, दुर्गा मैदान, शंकर नगर, रायपुर आगमन।
दोपहर 01:10 से 01:50 बजे तक
डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित समरसता भोज में सहभागिता।
स्थान: सेक्टर-2, दुर्गा मैदान, शंकर नगर, रायपुर।
दोपहर 01:50 बजे
कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान।
दोपहर 02:00 बजे
कलेक्ट्रेट चौक, रायपुर आगमन।
दोपहर 02:00 से 02:50 बजे तक
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री राज्य में सामाजिक समानता, शिक्षा और संविधान के मूल्यों को सशक्त बनाने का संदेश देंगे।
दोपहर 02:50 बजे
कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान।
दोपहर 02:55 बजे
मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर आगमन एवं आरक्षित।
इस पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।



