सतीश शर्मा
रायपुर, 19 अप्रैल 2026 (रविवार)
राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज राजधानी रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम तय है। वे सुबह मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां अहम पत्रकार वार्ता आयोजित होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे।
इसके बाद दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक मुख्यमंत्री पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे, जिसमें प्रदेश के समसामयिक मुद्दों और सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा होने की संभावना है।
दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 2:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रस्थान कर 2:45 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
आज की पत्रकार वार्ता को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां कई अहम घोषणाएं और प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।



