7 Jun 2026, Sun
Breaking

CG में लू का डबल अटैक, फिर भी बारिश की चेतावनी: 50Km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली-गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार; राजनांदगांव सबसे गर्म

सतीश शर्मा

रायपुर, 20 अप्रैल 2026

प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। एक ओर जहां रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में अगले 2 दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। हालांकि, इससे गर्मी में ज्यादा राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से राजनांदगांव सबसे गर्म बना हुआ है, जहां तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में भी आज गर्म रात और हीट वेव जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री के आसपास रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक सक्रिय ट्रफ लाइन का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। इसके चलते अगले 5 दिनों तक प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

अगले 2 दिन का असर प्रदेश में कहीं-कहीं तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है, लेकिन लू का प्रभाव लगातार बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव करने की सलाह दी गई है।

Share
पढ़ें   संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामे की गूंज: 4 दिन में सिर्फ 40 मिनट कामकाज, अदाणी पर राहुल का वार और स्पीकर की अपील बेअसर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.