मीडिया 24 डेस्क
दुर्ग, 26 अप्रैल 2026

दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैना गांव में एक पाँच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
गनीमत रही कि बच्ची को ढूँढते हुए उसके परिजन उसी स्थान पर पहुँच गए, जहाँ आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था।
यह घटना लगभग दोपहर 3 से 5 बजे के बीच हुई बताई जा रही है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का 23 वर्षीय आरोपी किशोर चौहान उर्फ चेटा, जो पहले से ही गुंडा निगरानी में था, ने बच्ची को चॉकलेट या बिस्किट दिलाने के बहाने घर से लगभग 500 मीटर दूर NSPCL ग्राउंड के पास झाड़ी-झाड़ी वाले क्षेत्र में ले गया। वहाँ उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
गनीमत की बात यह रही कि बच्ची के कुछ देर तक न लौटने से चिंतित परिवार वाले उसे ढूँढते हुए उसी जगह पर पहुँच गए और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। इस घटना के बाद पुरैना गांव के ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कार्यवाही शुरू कर दी है।



