सतीश शर्मा
रायपुर, 26 अप्रैल 2026

रायपुर महानगर संत समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पूज्य सद्दानी दरबार के संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में धर्म, समाज और परंपराओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से राजिम कल्प कुंभ की वर्तमान स्थिति, आर्य समाज की गतिविधियों, लव जिहाद, धर्मांतरण तथा गौहत्या पर रोक जैसे विषयों को लेकर संतों ने अपने विचार रखे। सभी संतों ने इन मुद्दों पर समाज में जागरूकता बढ़ाने और आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
इसके साथ ही बैठक में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठा कि रायपुर के संतों को विभिन्न आयोजनों में मान-सम्मान के साथ निमंत्रण नहीं दिया जा रहा है, जिसकी संत समिति ने कड़ी निंदा की। संतों ने इसे परंपराओं और धार्मिक सम्मान के खिलाफ बताया।
बैठक में प्रमुख रूप से महंत देवदास जी (विलेन की नारायण मंदिर), महंत वेद प्रकाश जी (लक्ष्मी नारायण मंदिर), डॉ. स्वामी राजेश्वरानंद जी (संस्थापक, श्री सुरेश्वर महादेव पीठ एवं प्रदेश अध्यक्ष, संत महासभा), निराहार संत गौतम आनंद जी महाराज, साध्वी सौम्या जी, भागवत आचार्य सत्यनारायण जी, योगी संप्रदाय से भारत योगी जी तथा सहायक के रूप में भूषण जी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी संतों ने एकजुट होकर समाजहित और धर्म रक्षा के लिए आगे भी सक्रिय रहने का संकल्प लिया।



