6 Jun 2026, Sat
Breaking

पत्नी-बेटी की हत्या कर खुद को मृत दिखाने की साजिश नाकाम: दुर्ग कोर्ट ने ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी को सुनाई फांसी

दुर्ग, 30 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी रवि शर्मा को फांसी की सजा दी है। यह सनसनीखेज मामला वर्ष 2020 का है, जिसमें आरोपी ने अपनी पत्नी, डेढ़ माह की मासूम बच्ची और एक मानसिक रूप से कमजोर युवक की निर्मम हत्या कर दी थी।

 

 

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी व बच्चे ओडिशा के राउरकेला में रहते हैं। भिलाई में उसने मंजू शर्मा से दूसरी शादी की थी। मंजू द्वारा बच्ची को जन्म देने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, क्योंकि आरोपी बच्चा नहीं चाहता था। इसी के चलते उसने पत्नी की हत्या की साजिश रची।

आरोपी ने योजना के तहत एक मानसिक रूप से बीमार युवक को शराब में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी मंजू को भी नींद की दवा देकर गला घोंटकर मार डाला और अपनी मासूम बच्ची की भी हत्या कर दी। खुद को मृत साबित करने के लिए उसने युवक के शव को अपने जैसा दिखाने की कोशिश की और सबूत मिटाने के लिए आग लगा दी।

घटना 21 जनवरी 2020 को भिलाई के तालपुरी स्थित पारिजात कॉलोनी में हुई थी। घर में तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। आरोपी ने दीवार पर भ्रामक संदेश लिखकर पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, जब्त सामान और गवाहों के आधार पर पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM VISHNU DEO SAI सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह में होंगे शामिल...NHM कार्यकर्ताओं के आंदोलन को लेकर आज बड़ी बैठक...RAIPUR में गणेश झांकी विसर्जन...रायपुर समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

मामले में आरोपी को राउरकेला से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने मजबूत साक्ष्यों के साथ अदालत में चालान पेश किया।

दुर्ग कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार सारथी ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामला मानते हुए आरोपी को फांसी की सजा सुनाई। इस मामले में शासकीय वकील भावेश कटरे ने पैरवी की, जबकि तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ध्रुव ने जांच का नेतृत्व किया।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed