सतीश शर्मा
रायपुर, 05 मई 2026। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री OP Choudhary ने प्रदेश के युवाओं के साथ सहभोज कर आत्मीय संवाद किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ने युवाओं के साथ भोजन करते हुए शिक्षा, नवाचार, करियर अवसरों और राज्य के विकास में युवा शक्ति की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवाओं से सीधे संवाद करना और उनके विचारों को समझना एक प्रेरणादायक अनुभव है।
उन्होंने युवाओं की रचनात्मकता और नवाचार क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का युवा वर्ग ऊर्जा और नई सोच से भरपूर है, जो राज्य के विकास को नई दिशा देने में सक्षम है।
कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस तरह के संवादात्मक आयोजनों को उपयोगी बताते हुए सरकार की पहल की सराहना की। सहभोज और संवाद कार्यक्रम को युवाओं के आत्मविश्वास और भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।



