बलौदाबाजार, 06 मई 2026
स्वर्गीय पं. बंशराज तिवारी (पूर्व विधायक, समाजसेवी एवं अधिवक्ता) की 101वीं जयंती के अवसर पर चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल, बलौदाबाजार में 20वां एक दिवसीय निःशुल्क रोग निदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेशशंकर मिश्रा (उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ नीति आयोग) ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने तिवारी परिवार के इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पं. बंशराज तिवारी द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों को स्मरण करने और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का यह उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सनम जांगड़े, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी, विद्याभूषण शुक्ला सहित अन्य अतिथियों ने डॉ. प्रमोद तिवारी एवं उनके परिवार को इस जनसेवा के कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
सम्मान समारोह आयोजित
कार्यक्रम के समापन अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों—श्याम शुक्ला, जयनारायण केशरवानी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जुगल भट्टर, लक्ष्मी साहू, डी.पी. जैन, श्रीमती निशा झा, एस.एम. पांडेय, मोतीलाल वर्मा, छबीश्याम दुबे, प्यारेलाल सेन, गुलशन मेहता, पियूष मिश्रा, भोला वर्मा, श्रद्धानंद अग्रवाल, नरेंद्र शुक्ला—को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही रामाधार पटेल, प्रभाकर मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, प्रदीप माहेश्वरी, दिलीप माहेश्वरी, दलजीत सिंह चावला, अशोक साहू, प्रमोद मिश्रा, नरेश गनसानी, कृष्ण कुमार केशरवानी, कुश अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह, आभाष शर्मा सहित पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि गणेशशंकर मिश्रा का भी तिवारी परिवार—अशोक, डॉ. प्रमोद, विनोद एवं विपिन तिवारी द्वारा स्मृतिचिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।

375 मरीजों ने लिया लाभ
डॉ. नितिन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 375 मरीजों का पंजीयन हुआ। इसमें 55 सोनोग्राफी, 25 एक्स-रे, 159 रक्त जांच, 20 ईसीजी एवं 5 एंडोस्कोपी जांच की गईं। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं । इसके अतिरिक्त 10 हर्निया, 22 हाइड्रोसिल तथा 30 बवासीर/फिस्टुला के मरीजों का ऑपरेशन हेतु चयन किया गया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी सेवाएं
शिविर में डॉ. प्रमोद तिवारी (वरिष्ठ सर्जन), डॉ. नितिन तिवारी (लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. गीतिका शंकर (स्त्री एवं प्रसूति रोग), डॉ. सुकृति, डॉ. आकांक्षा (दंत रोग), डॉ. रीतिक राजाराम (क्रिटिकल केयर), डॉ. राहुल देव (शिशु रोग), डॉ. आकाश (अस्थि रोग), डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. गौरव त्रिपाठी (एमडी), डॉ. संजय साहू (नेत्र रोग), डॉ. राहुल त्रिवेदी (आयुर्वेद) सहित अन्य चिकित्सकों एवं स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं।
कार्यक्रम में संजू पटेल, शिवनरेश मिश्रा, रवि यादव, राजेश केशरवानी, राजनारायण केशरवानी, विवेक शुक्ला, प्रवीण शुक्ला सहित बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे ।
चंदादेवी तिवारी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर नितिन तिवारी ने बताया कि हमारे पूज्य बाबूजी स्व पंडित बंशराज तिवारी जी का सपना था कि कोई भी गरीब चिकित्सा से वंचित नहीं होना चाहिए। वे अपने इस सपने को साकार करने के लिए हमारी पूज्यनीय दादी स्व चंदादेवी तिवारी की याद में इस हॉस्पिटल का शुभारंभ 20 बिस्तरों से उनके पुत्र डॉक्टर प्रमोद तिवारी द्वारा किया गया, जहां बहुत ही कम ख़र्च पर महानगरों की तरह चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है।
वहीं हम उनकी याद में प्रतिवर्ष विगत 20 वर्षों से निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहे हैं, जहां सभी मरीजों के स्वास्थ्य जांच के साथ ऑपरेशन योग्य मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है तथा दवाईयां भी निशुल्क दी जा रही है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। हम और हमारा परिवार चिकित्सा के क्षेत्र में सभी मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने प्रतिबद्ध है।



