6 Jun 2026, Sat

बंगाल में देर रात खूनी वारदात : शुभेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या, ड्राइवर समेत तीन घायल

कोलकाता, 07 मई 2026

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के बीच भाजपा नेता Suvendu Adhikari के करीबी और निजी सहायक बताए जा रहे चंद्रनाथ रथ की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनके ड्राइवर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घटना नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके की बताई जा रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ देर रात करीब 11:30 बजे स्कॉर्पियो वाहन से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जेस्सोर रोड स्थित दोहारिया इलाके के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने बेहद करीब से 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें कई गोलियां चंद्रनाथ रथ के सीने और सिर में लगीं।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल चंद्रनाथ रथ को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके ड्राइवर समेत दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद से हिंसा, आगजनी और मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस अब तक करीब 200 मामले दर्ज कर चुकी है, जबकि 433 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं 1100 से ज्यादा लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

Share
पढ़ें   दिल्ली में बड़ा ऑपरेशन: वज़ीरपुर और एनएस मंडी से पकड़े गए 66 बांग्लादेशी घुसपैठिए, 11 परिवारों में 30 बच्चे शामिल, हरियाणा से भागकर छिपे थे राजधानी में

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.