7 Jun 2026, Sun
Breaking

महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर अब आधा शुल्क : 4% की जगह 2% फीस, आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

सतीश शर्मा

रायपुर, 07 मई 2026

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने महिलाओं के नाम पर होने वाली जमीन और अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। मंत्रिपरिषद की मंजूरी और अधिसूचना जारी होने के बाद यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

 

 

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के मार्गदर्शन और पंजीयन मंत्री O. P. Choudhary की पहल पर यह प्रस्ताव तैयार किया गया। नई व्यवस्था के तहत महिलाओं के पक्ष में होने वाले अचल संपत्ति अंतरण दस्तावेजों पर अब 4 प्रतिशत की जगह केवल 2 प्रतिशत पंजीयन शुल्क लिया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से महिलाओं के नाम पर संपत्ति पंजीयन को बढ़ावा मिलेगा और उनकी आर्थिक भागीदारी मजबूत होगी। वर्ष 2024-25 में महिलाओं के नाम पर 82,755 दस्तावेजों का पंजीयन हुआ था। नई छूट लागू होने के बाद इस संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि इस निर्णय से राज्य सरकार को करीब 200 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है, लेकिन सरकार ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम बताया है।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नमन करते हुए "अटल निर्माण वर्ष" के रूप में मनाने का किया ऐलान, विकास कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.