6 Jun 2026, Sat
Breaking

महासमुंद में 1.14 करोड़ का गांजा जब्त: सब्जी कैरेट के पीछे छिपाकर महाराष्ट्र ले जा रहे थे तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद, 07 मई 2026

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक पिकअप वाहन से 226.600 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में महाराष्ट्र के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लेकर एक पिकअप वाहन महासमुंद होते हुए महाराष्ट्र की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारीपाली स्थित एनएच-53 पर सिल्की ढाबा के सामने नाकेबंदी की गई।

नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक MH16CD8741 को रोककर तलाशी ली। जांच में वाहन के डाले में रखे खाली सब्जी कैरेटों के पीछे बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से गांजा, पिकअप वाहन और तीन मोबाइल फोन जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी अजिनाथ आश्रु जाधव (28) और अक्षय बारुक (32) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा के बालिगुड़ा से लेकर अहमदनगर जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : PM मोदी के राज्योत्सव दौरे से पहले दिनभर बैठकों और तैयारियों में जुटे रहेंगे CM विष्णुदेव साय, भाजपा कार्यालय से लेकर महानदी भवन तक करेंगे सुरक्षा और कार्यक्रम व्यवस्था की अंतिम समीक्षा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed