भिलाई, 16 मई 2026
छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में कार्यरत डॉ. अभिमन्युस आयुर्वेद मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने भिलाई के नेहरू नगर ईस्ट में अपनी नई मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक की शुरुआत की है। क्लिनिक का उद्घाटन AYUSH विभाग छत्तीसगढ़ के संयुक्त संचालक डॉ. सुनील दास ने किया।

उद्घाटन समारोह में संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. अभिमन्यु साहू ने कहा कि रायपुर में संचालित 20 बेडेड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की सफलता के बाद अब भिलाई के मरीजों को भी आधुनिक सुविधाओं के साथ आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में जोड़ों के दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, न्यूरोलॉजिकल समस्याओं तथा पुरानी बीमारियों के रूट कॉज आधारित उपचार की सुविधा दी जाएगी।
इस अवसर पर डॉ. सुनील दास ने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
क्लिनिक में आधुनिक आयुर्वेदिक उपचार सुविधाओं के साथ अनुभवी विशेषज्ञों की टीम सेवाएं देगी। यहां पेन मैनेजमेंट, जोड़ों की समस्या, त्वचा रोग, बाल स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। नई शाखा रायपुर स्थित मुख्य अस्पताल के साथ समन्वय में कार्य करेगी।
कमल विहार, रायपुर स्थित मुख्य अस्पताल के बाद भिलाई शाखा को संस्थान का तीसरा बड़ा विस्तार माना जा रहा है। नई क्लिनिक को लेकर स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है।
पता: नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई, छत्तीसगढ़
संपर्क: 9522466664, 6262222003



