6 Jun 2026, Sat

वैश्विक संकट के बीच डामर का विकल्प तलाशें, बरसात से पहले सड़कों की हालत सुधारें: लखनलाल देवांगन

सतीश शर्मा

रायपुर, 19 मई 2026

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिडिल ईस्ट एशिया में युद्ध के कारण डामर की कमी से सड़क निर्माण प्रभावित हो रहा है, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था कर शहर की सड़कों की स्थिति सुधारी जाए। उन्होंने बरसात से पहले नालों और नालियों का निर्माण पूरा करने, विकास कार्यों में तेजी लाने तथा लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए।

 

 

कोरबा में आयोजित समीक्षा बैठक में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोसाबाड़ी, पं. रविशंकर नगर और बालको जोन के 28 वार्डों के विकास कार्यों की वार्डवार समीक्षा की। बैठक में महापौर संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

डामर की कमी को गंभीर बताते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि सड़कों के डामरीकरण के लिए स्वीकृति, निविदा और कार्यादेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं, लेकिन डामर की अनुपलब्धता से काम रुका हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को उच्च स्तर पर चर्चा कर वैकल्पिक उपाय अपनाने और बरसात से पहले सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधूरे और रुके हुए विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित निर्माण एजेंसियों को नोटिस जारी करने तथा कार्य शुरू नहीं करने पर उनकी अमानत राशि राजसात कर ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करने को कहा। साथ ही अभियंताओं को निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीसी रोड निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, किचन शेड, शौचालय निर्माण, कलवर्ट, तालाब गहरीकरण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत विस्तार और स्ट्रीट लाइट से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री ने सभी विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पढ़ें   तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार वन चौकीदार को कुचला: 50 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में समय पर पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। पाइपलाइन टूटने या बिजली बाधित होने की स्थिति में तत्काल टैंकरों से पानी उपलब्ध कराया जाए। नई स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य में तेजी लाने और सभी वार्डों में एक साथ काम करने के निर्देश भी दिए गए।

साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने स्वास्थ्य अधिकारियों को स्वच्छता कार्यों में और कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले स्वच्छ सर्वेक्षण में कोरबा को देश में 8वां स्थान मिला था, अब लक्ष्य कोरबा को देश में नंबर-1 बनाना होना चाहिए।

इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं और शिकायतों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *