News Desk, Dantewada

सपनों की उड़ान अगर सच्ची हो, तो रास्ते की कठिनाइयां कभी बाधा नहीं बनतीं। दंतेवाड़ा जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चोलनार और मदाड़ी के चार होनहार सितारों ने इसे सच कर दिखाया है।
AMNS इंडिया ने अपनी ‘ज्ञानज्योति’ सीएसआर पहल के तहत पहली बार इन दूरस्थ क्षेत्रों से उच्च शिक्षा में सफलता पाने वाले चार प्रतिभावान छात्रों को छात्रवृत्ति और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। यह न केवल इन छात्रों की उपलब्धि है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि इस क्षेत्र से पहली बार विद्यार्थियों ने MBBS, BVSc और B.Tech जैसे प्रतिष्ठित कोर्सेज में अपनी जगह बनाई है।”
सम्मानित होने वाले गौरवशाली छात्र:
भीमा मंडावी (कोर्स: B.V.Sc. & A.H.)
राजेश कुमार कड़ती (कोर्स: MBBS)
राकेश कड़ती (कोर्स: B.Tech – IT)
सोनिया मंडावी (कोर्स: B.Tech – Biotechnology)
“इस गरिमामयी समारोह में AMNS इंडिया किरंदुल प्लांट के प्रोजेक्ट हेड, सिविल इंजीनियरिंग और CSR टीम ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री सोमारू कड़ती, श्री मंगल कुंजाम और 8 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने AMNS इंडिया की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति बताया।”



