सतीश शर्मा
रायपुर, 19 मई 2026

सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था शक्ति बाला वेलफेयर फाउंडेशन ने संगठन विस्तार करते हुए खैरागढ़ जिला इकाई का गठन किया है। राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता ठाकुर के नेतृत्व में नए जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
संस्था की ओर से जारी जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों की सहमति से खैरागढ़ जिला इकाई के लिए नई टीम घोषित की गई। इसमें सनत अग्रवाल को जिला अध्यक्ष, घनश्याम वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक अग्रवाल को जिला सचिव, सुनील कुमार को सह सचिव और हर्ष दशरिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हृदेश कौशिक, प्रदेश सचिव अभिषेक ठाकुर सहित सदस्य नीना परमार, सुनीता सेन, झरना प्रधान, सुनील सेन और श्रीनिवास मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक गतिविधियों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के क्षेत्र में लगातार कार्य करती रहेगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्वेता ठाकुर ने कहा कि नई जिला इकाई संगठन को और मजबूत बनाते हुए जनहित कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संस्था के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने और समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों और सहयोगियों ने नवगठित खैरागढ़ जिला इकाई को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।



