6 Jun 2026, Sat

छत्तीसगढ़ कोल लेवी केस में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: नारायण साहू के खिलाफ 1000 पन्नों का पूरक चालान पेश

सतीश शर्मा

रायपुर, 20 मई 2026

 

 

छत्तीसगढ़ के चर्चित अवैध कोल लेवी वसूली मामले में ACB-EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नारायण साहू के खिलाफ विशेष न्यायालय में 5वां पूरक अभियोग पत्र पेश किया है। करीब 1000 पन्नों के इस चालान में करोड़ों रुपए की अवैध वसूली और सिंडिकेट से जुड़े कई अहम खुलासे किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी नारायण साहू कारोबारी सूर्यकांत तिवारी का ड्राइवर था और जांच एजेंसियों के अनुसार वह अवैध कोल लेवी वसूली नेटवर्क का सक्रिय सदस्य रहा है। ACB-EOW ने उसके खिलाफ IPC की धारा 120बी, 420, 384, 467, 468, 471 समेत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कोर्ट में चालान पेश किया है। फिलहाल आरोपी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है।

जांच एजेंसियों का दावा है कि नारायण साहू कोल व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों से अवैध नगदी वसूली कर उसे सिंडिकेट तक पहुंचाने का काम करता था। जांच में करीब 7.5 करोड़ रुपए की राशि के ट्रांसफर और प्रबंधन से जुड़े सबूत मिलने की बात कही गई है।

ED की जांच में यह भी सामने आया कि जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच कोयला परिवहन पर प्रति टन 25 रुपए की अवैध वसूली की गई। एजेंसियों के मुताबिक इस पूरे रैकेट से करीब 540 करोड़ रुपए की अवैध कमाई हुई, जिसका इस्तेमाल नेताओं, अधिकारियों को रिश्वत देने, चुनावी खर्च और संपत्तियां खरीदने में किया गया।

अब तक ED इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि 35 आरोपियों के खिलाफ पांच अभियोजन शिकायतें दायर की जा चुकी हैं। मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

Share
पढ़ें   विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का सन्देश : ‘स्वास्थ्य ही हमारा सच्चा धन’, सरकार हर गाँव-शहर तक पहुंचाएगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *