7 Jun 2026, Sun

ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत: उपचुनाव ड्यूटी के बाद हुई भिड़ंत, 2 घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी

कवर्धा, 21 मई 2026

कवर्धा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल पुलिस आरक्षक रुपेश राजपूत की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में एक अन्य पुलिसकर्मी समेत दो लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक आरक्षक रुपेश राजपूत डीएसबी शाखा में पदस्थ थे। सोमवार को वे साथी आरक्षक रेखूराम धुर्वे के साथ लोहारा नगर पंचायत उपचुनाव से जुड़ी जानकारी जुटाने ड्यूटी पर गए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लोहारा नगर पंचायत सीमा के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

 

हादसा इतना भीषण था कि दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार युवक को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में आरक्षक रुपेश राजपूत को रायपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया था।

तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद गुरुवार को आरक्षक रुपेश राजपूत ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल अन्य दो लोगों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

लोहारा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि दो दिन पहले दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें एक पुलिस जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार अरोरा ने किया जमनीपाली एवं दीपका शाखा के नवीन भवनों का उद्घाटन, बैंकिंग सेवाओं के उन्नयन का दिया भरोसा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *