6 Jun 2026, Sat

कोसरंगी में ‘जन चौपाल’ का असर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर 24 घंटे में मिलीं 50 सिलाई मशीनें, महिलाओं में खुशी की लहर

सतीश शर्मा

रायपुर, 23 मई 2026 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बीते दिन आरंग विकासखंड के एलआरसी सेंटर, कोसरंगी का अवलोकन किया गया था। इसी दौरान जन चौपाल में की गई घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए आज मीरा एवं राधा ग्राम संगठन, कोसरंगी की महिलाओं को 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

मुख्यमंत्री साय ने एलआरसी सेंटर के निरीक्षण के दौरान ग्राम संगठन की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी आजीविका गतिविधियों और कार्यों की जानकारी ली थी। महिलाओं ने जन चौपाल में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने मांग को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को शीघ्र सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

 

 

मुख्यमंत्री के निर्देश का पालन करते हुए आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में ग्राम संगठन की दीदियों को जिला पंचायत सदस्य गुरु सौरभ साहेब एवं जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष ताकेश्वरी मुरली साहू की उपस्थिति में सिलाई मशीनें प्रदान की गईं।

ग्राम कोसरंगी की ग्राम संगठन की दीदी सपना पटेल ने बताया कि कल जन चौपाल में मुख्यमंत्री हमारे गांव आए थे, जहां हमने सिलाई मशीन की मांग रखी थी और आज हमें मशीनें मिल गईं। वहीं मीरा ग्राम संगठन की सदस्य यशोदा मांडले ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मांग रखने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और उन्हें सिलाई मशीन उपलब्ध कराई गई।

मांग पूरी होने से उत्साहित दीदियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी जरूरत को समझते हुए तुरंत निर्णय लिया, जिससे उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में नई ताकत मिलेगी। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मददगार साबित होगा।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री का राज्य प्रशासनिक सेवा के पदोन्नत अधिकारियों ने जताया आभार : 64 अधिकारियों को प्रवर सेवा वेतनमान और 25 अधिकारियों को वरिष्ठ सेवा वेतनमान पर किया गया है पदोन्नत

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *