6 Jun 2026, Sat
Breaking

सहकारिता को मजबूत कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य, हर पंचायत में समिति संचालन के निर्देश तेज

सतीश शर्मा

रायपुर, 27 मई 2026 / छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने राज्य की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक खाद, बीज, दवा, बैंकिंग और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं सुलभता से पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य के कृषकों को सशक्त बनाने के लिए सहकारिता प्रणाली के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दिया।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सहकारी समिति का संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्राथमिक कृषि साख समितियों (PACS) को बहुआयामी स्वरूप प्रदान करते हुए उन्हें दुग्ध, मत्स्य पालन और लघु वनोपज गतिविधियों से जोड़ा जाए।

 

 


अन्न भंडारण और जनकल्याणकारी सुविधाओं की समीक्षा

मंत्रालय में आयोजित राज्य सहकारी विकास समिति की बैठक में समितियों के गठन, उद्देश्यों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। PACS गोदामों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जैसी सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया।


राष्ट्रीय समितियों से जुड़ेंगे PACS, डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा

बैठक में PACS को राष्ट्रीय स्तर की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भारतीय बीज सहकारी समिति, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात समिति और राष्ट्रीय जैविक सहकारी समिति की सदस्यता अनिवार्य करने की रणनीति पर चर्चा हुई।


मक्का एवं दलहन का उपार्जन

समर्थन मूल्य पर मक्का और दलहन के सुचारू उपार्जन हेतु PACS और किसानों का पंजीयन NCCF एवं NAFED के पोर्टल पर कराने के निर्देश दिए गए।


ग्रामीण बैंकिंग को मिलेगा विस्तार

ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा सुदृढ़ करने के लिए माइक्रो एटीएम (Micro ATM) की स्थापना, तथा सभी सदस्यों को रूपे कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) उपलब्ध कराने की समीक्षा की गई।

पढ़ें   पश्चिम बंगाल में बदलाव की मजबूत लहर, ममता सरकार की विदाई तय: पहले चरण की वोटिंग के बीच भाजपा को भारी बढ़त का दावा, अरुण साव बोले- अब सुशासन और विकास की बारी

इथेनॉल प्लांट और महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्य सचिव ने सहकारी शक्कर कारखानों में मल्टीफील्ड इथेनॉल संयंत्र के निर्माण कार्य को तेज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही—

  • शहरी सहकारी बैंकों को अंब्रेला संगठन से जोड़ने
  • जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में इंटरनेट बैंकिंग शुरू करने
  • PACS का कंप्यूटरीकरण
  • PM किसान समृद्धि केंद्रों की स्थापना
  • समितियों के लिए श्रैंकिंग फ्रेमवर्क तैयार करने
  • ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं के संचालन की समीक्षा

जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा हुई।


बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, वित्त विभाग के सचिव रोहित यादव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सहकारिता विभाग के सचिव सी.आर. प्रसन्ना, और आयुक्त सहकारिता महादेव कावरे सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इसके अलावा NABARD, NCDC, FCI, राज्य सहकारी बैंक (अपैक्स बैंक), भंडारण विकास एवं विनियामक प्राधिकरण, राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड और राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड के अधिकारी भी शामिल हुए।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed