6 Jun 2026, Sat
Breaking

देवपुर जंगल में दिखी जायंट मालाबार स्क्विरल, बारनवापारा की समृद्ध जैव विविधता देख उत्साहित हुए प्रकृति प्रेमी

सतीश शर्मा

बलौदाबाजार, 27 मई 2026

बलौदाबाजार वनमण्डल अंतर्गत 16 से 22 मई 2026 तक आयोजित देवपुर समर कैंप 2026 के दौरान देवपुर जंगल में बर्डिंग ट्रेल के समय एक दुर्लभ वन्यजीव का रोमांचक अवलोकन हुआ। कैंप के शुभारंभ दिवस 16 मई को प्रतिभागियों ने जायंट मालाबार स्क्विरल (Indian Giant Squirrel) को देखा, जिससे प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों में उत्साह बढ़ गया।

 

 

इस दुर्लभ वृक्षवासी गिलहरी की पहचान बलौदाबाजार के प्रकृति एवं पक्षी प्रेमी तथा साइबर रिस्क एक्सपर्ट हेमंत वर्मा ने की। उनके अनुसार यह प्रजाति सामान्य गिलहरियों की तुलना में आकार में काफी बड़ी होती है और इसका आकर्षक रंग संयोजन इसे अलग पहचान देता है। देवपुर जंगल में इसकी मौजूदगी क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और स्वस्थ वन पारिस्थितिकी का सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

तीन फीट तक लंबी होती है जायंट मालाबार स्क्विरल

जायंट मालाबार स्क्विरल, जिसे वैज्ञानिक रूप से Ratufa indica कहा जाता है, भारत की सबसे बड़ी वृक्षवासी गिलहरियों में शामिल है। इसकी लंबाई पूंछ सहित लगभग तीन फीट तक हो सकती है। इसके शरीर पर गहरे लाल, काले, भूरे और क्रीम रंगों का मिश्रण इसे बेहद आकर्षक बनाता है।

यह गिलहरी पूरी तरह वृक्षवासी स्वभाव की होती है और अपना अधिकांश जीवन ऊंचे पेड़ों पर बिताती है। यह एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक करीब 20 फीट लंबी छलांग लगाने में सक्षम होती है और बहुत कम जमीन पर उतरती है।

वन संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण संकेत

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी वन क्षेत्र में जायंट मालाबार स्क्विरल की उपस्थिति उस क्षेत्र के स्वस्थ वृक्ष आवरण और समृद्ध जैव विविधता का संकेत मानी जाती है। अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN Red List) ने इस प्रजाति को “Least Concern” श्रेणी में रखा है, हालांकि जंगलों की कटाई और आवास विखंडन इसके लिए खतरा बने हुए हैं।

पढ़ें   CG मौसम अलर्ट : 15 दिन से बस्तर में अटका मानसून अब होगा सक्रिय, 15 जून के बाद रायपुर समेत 20 जिलों में भारी बारिश के आसार

भारत में यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-II के अंतर्गत संरक्षित है। इसके शिकार या व्यापार को दंडनीय अपराध माना गया है।

बच्चों और प्रतिभागियों के लिए बना खास अनुभव

देवपुर समर कैंप के दौरान इस दुर्लभ प्रजाति का दिखाई देना बच्चों और प्रतिभागियों के लिए भी यादगार अनुभव रहा। वन विभाग का मानना है कि इस तरह के वन्यजीव अवलोकन युवाओं और बच्चों में प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर ने कहा कि बारनवापारा अभ्यारण्य और आसपास के वन क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से बेहद समृद्ध हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवलोकन हमें जंगलों के महत्व को समझने और उनके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रेरणा देते हैं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed