6 Jun 2026, Sat

प्रोजेक्ट लेटलतीफी पर एक्शन मोड में PWD: प्राथमिकता सूची और प्राक्कलन समयसीमा तय, अफसरों को मुख्यालय में रहने के आदेश

सतीश शर्मा


रायपुर, 28 मई 2026। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज रायपुर परिक्षेत्र के दोनों मंडलों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर स्थित पीडब्लूडी मुख्यालय भवन में आयोजित बैठक में अधिकारियों से दोनों मंडलों में स्वीकृत, निर्माणाधीन और निविदा प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता पी.एम. कश्यप और टी.आर. कुंजाम भी उपस्थित रहे।

 

 

महत्वपूर्ण निर्देश और निर्णय

सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के पहले सभी सड़कों की मरम्मत कर उन्हें गड्डामुक्त किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, समय-सीमा और टिकाऊपन (Sustainability) सर्वोच्च प्राथमिकता हो।

उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 और पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के स्वीकृत कार्यों की प्राथमिकता सूची 10 जून तक तैयार कर भेजने तथा सभी कार्यों के प्राक्कलन 31 जुलाई तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने शासकीय राशि के सदुपयोग, कार्यों की Functional Utility और नागरिकों को अधिकतम लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कार्य संस्कृति और जवाबदेही पर जोर

सचिव ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों से लेकर प्रमुख अभियंता स्तर तक के अधिकारियों को हर मंगलवार पूरे दिन मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में जवाबदेही, सक्रियता और अनुशासन अनिवार्य है, ताकि विभाग की छवि बेहतर हो।

सड़क और शहरी विकास योजना पर निर्देश

उन्होंने रायपुर परिक्षेत्र में सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए:

  • फ्लाईओवर की समग्र योजना तैयार की जाए
  • सड़क चौड़ीकरण में पुल-पुलियों और राष्ट्रीय राजमार्ग हिस्सों का समन्वय हो
  • नई सड़कों की योजना में अगले 10 वर्षों का ट्रैफिक और विकास अनुमान शामिल किया जाए
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय कल किसानों को देंगे बड़ी सौगात : 10 हजार 324 करोड़ रुपए किसानों के खातों में डालेंगे, होली से पहले किसानों के खातों में आएगी धान की बची राशि

शहर की सड़क निर्माण में समन्वय अनिवार्य

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर के बीच बनने वाली सड़कों के निर्माण से पहले संबंधित नगरीय निकायों से समन्वय किया जाए और भविष्य के लिए:

  • नाली व्यवस्था
  • अंडरग्राउंड केबल
  • पाइपलाइन

के लिए अग्रिम प्रावधान किया जाए, ताकि बार-बार सड़क खुदाई की जरूरत न पड़े।

भवन निर्माण और गुणवत्ता मानक

सचिव ने भवन निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सामग्री के उपयोग पर जोर दिया, जिसमें शामिल हैं:

  • खिड़की, दरवाजे
  • टाइल्स, पेंट, पुट्टी
  • सैनिटरी फिटिंग और इलेक्ट्रिक फिटिंग

साथ ही सभी भवनों में दिव्यांगों के लिए रैंप और रेलिंग अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

साफ-सफाई और रखरखाव पर निर्देश

उन्होंने निर्देश दिए कि:

  • सड़कों के किनारे और डिवाइडर से झाड़ियां और कचरा हटाया जाए
  • नगर निगम के साथ मिलकर नालियों की नियमित सफाई हो
  • बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो

साथ ही उन्होंने सड़क किनारे लगे अनधिकृत होर्डिंग, पोस्टर और बैनर पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए।


बैठक में रायपुर परिक्षेत्र के दोनों मंडलों के अधीक्षण अभियंता, सभी संभागों के कार्यपालन अभियंता तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *