सतीश शर्मा
रायपुर, 28 मई 2026
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और लोककला की पहचान तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, उन्हें मेडिकल ICU में रखा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य खराब होने पर तीजन बाई को तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन डॉक्टर एहतियात के तौर पर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई ने पंडवानी कला को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी नई पहचान दिलाई है। उनके अस्वस्थ होने की खबर सामने आते ही कला प्रेमियों और उनके चाहने वालों में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की सबसे बड़ी पहचान मानी जाती हैं। उन्होंने अपनी दमदार प्रस्तुति और अनोखी शैली से पंडवानी को वैश्विक मंच तक पहुंचाया है।



